Showing posts with label Kalyanji Anandji. Show all posts
Showing posts with label Kalyanji Anandji. Show all posts

30 June 2018

मौत से भी मोहब्बत निभायेंगे हम

..जिंदगी से बहुत प्यार हमने किया

मौत से भी मोहब्बत निभायेगें हम

रोते रोते जमाने में आये मगर

हंसते हंसते जमाने से जायेगे हम.

जिंदगी के अनजाने सफर से बेहद प्यार करने वाले हिन्दी सिने जगत के मशहूर संगीतकार कल्याण जी का जीवन से प्यार उनकी संगीतबद्ध इन पंक्तियों मे समाया हुआ है।

गुजरात में कच्छ के कुंडरोडी मे 30 जून 1928 को जन्में कल्याणजी वीर जी शाह बचपन से ही संगीतकार बनने का सपना देखा करते थे हालांकि उन्होने किसी उस्ताद से संगीत की शिक्षा नही ली थी। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिये वह मुंबई आ गये और संगीतकार हेमंत कुमार के सहायक के तौर पर काम करने लगे।